गोर बिन्दोरा

गोर बिन्दोरा अच्छा दिन देखकर शाम को करते हैं I एक थाली में आटा का चौमुख दिया, उसमे चार बत्ती और घी डालकर रखो I घर के सब आदमी, औरतें, बच्चे गनगोर की और दिया की पूजा करे I दिया जलाकर, जल चढ़ा कर, टीका लगाओ I मिठाई और घुघरी से गनगोर को जिमाओ I दीया को चालनी से ढक दो I गनगोर पूजने वाली लड़की सबको टीका लगाती हैं I लड़की के गोरबिन्दोरे का रुपिया मिलता है I “गोरबिन्दोरे का गीत” और “बधावा” गाते हैं I गीत गाते हुए गनगोर को घुमाते हुए लाते हैं I