About Us

 यह वेबसाइट मारवाड़ी समाज के धार्मिक रीति – रिवाज एवं प्रत्येक माह में होने वाले तीज – त्यौहार व पूजन विधि से सम्बंधित है I विशेषकर युवा पीढ़ी की उन महिलाओं के लिए उपयोगी है  जो परिवार से दूर रहने के कारण अपने समाज के रीति – रिवाज, त्यौहार व पूजन विधि से अनभिज्ञ हैं I इस वेबसाइट को बनाने का उद्देश्य यह है कि अपने समाज के धार्मिक रीति – रिवाज व त्योहारों को विधि विधान से करने के लिए महिलाओं को मार्गदर्शन देना है ताकि महिलाओं को त्योहारों के अवसर पर पूजन करने में असुविधा ना हो I

इस वेबसाइट में जलवा से लेकर शादी – विवाह से सम्बंधित समस्त जानकारी व पूजन विधि नेगचार सहित बताया गया है I प्रत्येक माह में पड़ने वाले सभी त्योहारों जैसे होली, दिवाली, गनगोर आदि के बारे में भी जानकारी व पूजन विधि नियमानुसार बताई गयी है I  

धार्मिक व मासिक त्योहारों की जानकारी तथा उस अवसर पर गाए जाने वाले गीतों का संकलन मारवाड़ी पुस्तक व बुजुर्ग महिलाओं के अनुभव से एकत्रित किया गया है I इस वेबसाइट में गाए गए गीतों को अपनी मधुर व सुरीली आवाज में श्रीमती अश्वनी ( Mrs. Ashwini Ankit Agrawal ) के द्वारा प्रस्तुत किया गया है I कथा व कहानियों की प्रस्तुति श्रीमती रूचि बंका ( Mrs. Ruchi Banka ) द्वारा किया गया है I