बामन द्वादशी
Date : 17 Sep 2021
भादव सुदी द्वादशी को ” बामन द्वादशी ” होती है । इस दिन बामन भगवान की पूजा करो । 52 पेड़ा, 52 दक्षिणा चढ़ाओ । एक रस्सी के छीके में एक सिकोरे में दही, एक सिकोरे में चावल, एक सिकोरे में चीनी और एक सिकोरे में शरबत, साथ में दक्षिणा ब्राह्मण को दान दे दो । व्रत करो । अगर उजमन कर रहे हो तो, पूजा करने के बाद, ब्राह्मण को आसन, लाठी, माला, कमंडल, पुस्तक, फल, खड़ाऊँ, छाता और दक्षिणा दो ।