
बसंत पंचमी
Date: 5 February 2022
माघ सुदी पंचमी को ” बसंत पंचमी ” आती है । इस दिन सरस्वतीजी की पूजा करते हैं । जल, मोली, रोली, चावल, पीला फूल, अबीर-गुलाल, फल, दक्षिणा चढ़ाओ । धुप-दीप करो और प्रसाद चढ़ाओ । भगवान को केसरिया रंग का कपड़ा पहनाओ । खुद भी केसरिया रंग का कपड़ा पहनो । खाने में केसरिया रंग का मीठा चावल बनाओ । पति को हाथ से परोस कर भोजन कराओ I ऐसा करने से पति का कष्ट कम होता है और उसकी उम्र बढ़ती है ।