धनतेरस

Date: 23 October 2022

               कार्तिक बदी तेरस को ” धन तेरस ” होती है । इस दिन पीतल या चाँदी का बर्तन मंगाते हैं I जो लोग दिवाली पूजन के लिए मिट्टी के गणेश – लक्ष्मीजी खरीदते हैं, वो लोग इसी दिन खरीद लेते हैं I इस दिन रात में खाने के बाद यमदीय ( आटे का चोमुख दीया बनाकर  ) की पूजा करते हैं । दीया में दो बाती और तेल डालकर दीये को जलाते हैं और उसमे एक कौड़ी डालते हैं I फिर उसे रोली, चावल से चिरचते हैं । खुद भी टीका लगाकर धोक खा लेते हैं I फेरी देते हैं । फिर दीया उठाकर अपने दरवाजे के बाहर रख देते हैं । अगले दिन सुबह दीया में से कौड़ी निकाल कर रख लेते  ।