गंगा दशहरा

          Date : 20 June 2021

जेठ सुदी दशमी को ” गंगा दशहरा ” होता है । इस दिन सुबह गंगाजी में नहाओ । गंगाजी की पूजा जल, कच्चा दूध, रोली, मोली, चावल, नारियल, बताशा से करो । दक्षिणा चढ़ाओ और धुप-दीप करो । इस दिन अपने घर में जितने मर्द और लड़के होते हैं उतनी जगह सवा-सवा सेर आटा का चुरमा और पूड़ी बनाकर, हनुमानजी को धोक देकर, भोग लगाओ । ये प्रसाद रात में बासी नहीं रखो । सारे नौकर और ब्राह्मणों में बाँट दो । सवा सेर आटा का चुरमा अलग से बनाओ और घर में खाओ । ये चुरमा भी रात में ना रखो।