निर्जला ग्यारस

Date : 21 June 2021

जेठ सुदी ग्यारस को ” निर्जला ग्यारस ” होती है । इस दिन बिना खाय पिये व्रत करो । जल भी नही लो । इतनो नहीं हो सके तो फल तथा दूध ले लो । इस दिन सुबह कुंजा दो । कुंजा में जल भर कर, साफी से ढक कर, ढक्कन में चीनी और दक्षिणा दो । फल दो । बाना निकलो । एक मट्टी के करुवा में जल, ढक्कन में चीनी, रुपिया, आम रख कर, करुवा पर सथिया कर के टिक्की दो । फिर हाथ फेर कर सासुजी को पैर छूकर दे दो । अपनी बहन बेटियाँ का भी बाना निकालो । दूसरे दिन बारस को सुबह जिन पंडितों को ग्यारस में कुंजा दिया था उन्हें ही एक-एक सीदा और शरबत दो ।