सीदा

बैशाख महीने में कभी भी मटका या कुंजा दो I मटका में जल भर कर, साफी से ढक कर, ढक्कन में चीनी और दक्षिणा दो I साथ में चावल, दाल, चीनी, घी, नमक, आटा (गेहूं और जौ मिलाकर), साग, आम, बेल, ककड़ी, नींबू , फल, खस का या ताड़ का पंखा, दूध, दही, पान, ठंडाई, आंवला का मुरब्बा, वस्त्र, चटाई, चादर, तकिया, छाता, जूता, खड़ाऊं दो I कुछ और भी ज्यादा देने की इच्छा हो तो बैशाख महात्तम में देख कर दे दो I बैशाख महात्तम सुनना भी चाहिए I