
शिवजी का व्रत
Date: 26 Jul,2 Aug,9 Aug,16 Aug
श्रावण क सभी सोमवार को शिवजी का व्रत करते हैं । इस दिन गणेशजी, शिवजी, पार्वतीजी और नान्दिया की जल, दूध, दही, चीनी, घी, शहद, पंचामृत, भांग, मोली, चन्दन, जनेऊ, रोली, चावल, फूल, दुर्वा, बेलपत्र, आक, धतुरा से पूजा करते हैं । प्रसाद पंचमेवा, फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, कमलगट्टा से पूजा करो । दक्षिणा चढ़ाओ । धुप-दीप करो । कपूर और बाती से आरती करो । पूजा करने क बाद एक समय खाओ । ब्राह्मण से रुद्राविषेक का पाठ कराओ । रात में जागरण करो । श्रावण श्रावण महात्तम सुनना चाहिए ।