
शिवरात्रि
Date: 1 March 2022
फागुन बदी तेरस को ” शिवरात्री ” का व्रत करते हैं । इस दिन शिव-पार्वतीजी की पूजा करते हैं । दूध, दही, शहद, पंचामृत, भांग, मोली, जनेऊ, चन्दन, रोली, चावल, फूल, बेल्पत्ता, धतूरा, प्रसाद, फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, कमलगट्टा और दक्षिणा चढ़ाते हैं । धुप-दीप करते हैं । आरती करते हैं । रात्रि जागरण करते हैं । रात को ब्राह्मण से पूजा पाठ कराते हैं । इस दिन ठंडाई बनाई जाती है । शिवजी को भोग लगा कर सब कोई पीते हैं ।