श्याम खिचड़ी

Date: 13 May 2021

             बैशाख सुदी दूज को ” श्यामा खीचड़ी ” बनाते हैं I इसमें बाजरा और मूंग की खीचड़ी बनाओ I खीचड़ी में नमक मत डालो I इमली का अमलाना बनाओ I साग में जीरा का छूंक ना दो I घड़ा या कुंजा में जल भर कर, साफी से ढक कर, ऊपर से ढक्कन में चीनी और दक्षिणा दो I साथ में चावल, दाल, नमक, घी, चीनी, साग, फल, इमली, पंखा दो I इस दिन बद्रिनारायणजी का पट खुलता है, इसलिए अपने घर में भी बद्रीनारायणजी की पूजा करनी चाहिए I तुलसी चढ़ाओ, मिश्री और भिगोया हुआ चना की दाल का भोग लगाओ और आरती करो I