
गूगा पंचमी
Date: 27 August 2021
भादव बदी पंचमी को ” गूगा पंचमी ” होती है । इस दिन दीवाल पर गेरू लगाकर, पीसे हुए कोयले से गूगा बनाओ । गूगा की जल, कच्चा दूध, रोली, चावल, मोई (माजरा के आटा में घी, चीनी मिला कर), भिगोया हुआ मोठ-बाजरा से पूजा करो । दक्षिणा चढ़ाओ । फिर कहानी सुनो । नाग पंचमी के दिन जो कहानी सुनते हैं वही कहानी इसमें भी सुनते हैं । इसके बाद बिन्दायकजी की कहानी सुनो । भिगोया हुआ मोठ-बाजरा और रुपिया पर बाना निकालकर सासुजी को पैर छूकर दे दो । बहन-बेटियों का भी बाना निकालकर भेजो ।