सोमवार

इस दिन शिवजी – पार्वतीजी की पूजा करके कहानी सुनो I व्रत करो I अगर ठंडा खाते हो तो सोमवार को शीतला माई की पूजा करके ठंडा खाओ I

मंगलवार 

इस दिन हनुमानजी की पूजा करके चूरमा का भोग लगाओ I चूरमा से ही ज्योत लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करो I कहानी सुनो I सुन्दर काण्ड का पाठ करो और व्रत करो I 

बुधवार

इस दिन बुधजी की पूजा करके, कहानी सुनो I बेटे की माँ सिर नहीं नहाती है I दूसरे गाँव नहीं जाती है I बुधवार को कोई भी काम करो तो वो सफल होता है I 

बृहस्पतवार

इस दिन केला के पेड़ की पूजा करो I पीली चीज चढ़ाओ और कहानी सुनो I पीली चीजें दान करो I अगर बृहस्पतिजी का व्रत करो तो अनाज में बेसन की चीजें खाओ I मर्द हजामत नहीं कराते हैं और औरतें बाल नहीं धोती हैं I 

शुक्रवार 

इस दिन शुक्रजी की पूजा करो I कहानी सुनो और व्रत करो I बाजार से खट्टी चीज नहीं मंगाते हैं और खाते भी नहीं हैं I 

शनिवार 

इस दिन पीपल की पूजा करो और कहानी सुनो I व्रत करो I इस दिन मट्टी, तेल, लोहा, लकड़ी, कोयला, नमक नहीं खरीदते हैं I तिल और तेल दान करो I बहू को दूसरे गाँव या पीहर नहीं भेजते हैं I 

रविवार

इस दिन सूरज भगवान की कहानी सुनो I लाल चन्दन और लाल फूल से अरग दो I व्रत करके नमक, तेल, चना, आंवला, तिल नहीं खाते हैं I सूरज ढलने के बाद पानी भी नहीं पीते हैं I लड़की को दूसरे गाँव या ससुराल नहीं भेजते हैं I